फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपह्त किशोरी को भगवानपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अपह्त किशोरी को भगवानपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
अपह्त किशोरी को भगवानपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे से बरामद कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
18 दिसंबर को 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। 21 दिसंबर को किशोरी की मां ने विक्की के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भगवानपुर स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा है और किशोरी के साथ वहीं रह रहा है। जिस पर बुधवार की रात को पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कुल्हाल अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। वहीं किराए के कमरे में उसने किशोरी को रखा हुआ था। किशोरी ने अपने बयान में आरोपी द्वारा उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है, जिस आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed