फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबकारी की टीम ने पकड़ी नकली शराब

आबकारी की टीम ने पकड़ी नकली शराब

Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


आबकारी की टीम ने पकड़ी नकली शराब
-- वाहनों की चेकिंग के दौरान कार से मिली 93 बोतल शराब
-- आरोपी चालक मौके से फरार, टीम तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नामी ब्रांड की प्लास्टिक पैकिंग में पैक नकली शराब की 93 बोतलें पकड़ी हैं। आरोपी कार चालक टीम को चकमा देकर जंगल में फरार होने में कामयाब हो गया। टीम ने कार को कब्जे लेकर में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट के मुताबिक शुक्रवार देरशाम साढ़े छह बजे मुुखबिर से सूचना मिली कि शहर में सप्लाई के लिए कार से शराब लाई जा रही है। टीम के साथ हरिद्वार बाईपास रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान रायवाला की ओर से आ रही एक एचआर नंबर की मारुति कार को रुकने का इशारा किया, तो कार चालक उतरकर जंगल की ओर भाग निकला।

निरीक्षक ने बताया कि कार की तलाशी में नामी ब्रांड का फर्जी लेवल लगी 93 बोतलें शराब की बरामद हुई। बताया कि उत्तराखंड में प्लास्टिक में शराब की पैकिंग बैन है। बावजूद बोतलों पर ओनली सेल फॉर उत्तराखंड अंकित था। बताया कि शहर में नकली शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी कार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। बताया कि अभियोग पंजीकृत कर कार के नंबर से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed