{"_id":"5a0f17914f1c1bf4688bbd9a","slug":"15109386202-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीला में डूबा डीएवी का छात्र, दोस्त ने छुपाए रखी घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीला में डूबा डीएवी का छात्र, दोस्त ने छुपाए रखी घटना
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दोस्त के साथ चीला घूमने गया डीएवी पब्लिक स्कूल का एक छात्र शक्ति नहर में डूब गया। बृहस्पतिवार को दिन भर डरे सहमे दोस्त ने घटना छिपाए रखी और शुक्रवार को परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। कनखल पुलिस दिन भर छात्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका।
कनखल के जमालपुर कलां निवासी फैक्ट्रीस्वामी बृजेश कटियार का बेटा शिवम (15) डीएवी पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन खेलने की बजाय वह सीधे भेल सेक्टर दो पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात अपने दोस्त अंश पुत्र अभिषेक बाटला निवासी शिव विहार कालोनी रेलवे रोड से हुई। स्कूटी पर सवार होकर दोनों सीधे चीला पहुंचे।
चीला बैराज से आगे पहुंचकर लघुशंका के लिए उन्होंने स्कूटी रोकी। लघुशंका के बाद शक्ति नहर में हाथ धोने के लिए उतरे शिवम का पैर फिसल गया और वह सीधे तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्त को डूबता देख अंश ने शोर भी मचाया, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। दोस्त के डूबने के बाद डरा सहमा छात्र अंश वापस अपने घर आ गया। इधर, बेटे के नहीं मिलने पर पिता ने कनखल थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शुक्रवार को अंश अपने पिता अभिषेक बाटला के साथ कोतवाली ज्वालापुर पहुंचा और दोस्त के डूबने की घटना बताई। ज्वालापुर पुलिस ने कनखल पुलिस से संपर्क साधा। एसआई जयपाल सिंह छात्र को लेकर चीला पहुंचे। पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी लेने के बाद छात्र को तलाशा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिला। विवेचनाधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश कर रहे हैं।