{"_id":"59e635704f1c1b69678b624d","slug":"1508259253915-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की खाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की खाल
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। थराली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नंदकेशरी के पास एक व्यक्ति से गुलदार की खाल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाल की कीमत 15 लाख बताई जा रही है। आरोपी ने खाल बेचने के लिए हल्द्वानी में सौदा तय किया था।
थानाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ने बताया कि वन्य जीव अंगों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने नंदकेशरी के पास चमोली तहसील के चांतुलि-किरूली निवासी सुरेश लाल के पास से 158 सेमी लंबी और 86 सेमी चौड़ी गुलदार की खाल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुलदार की खाल को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था। शशिभूषण जोशी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, कांस्टेबल अनिल, सचिन, सुबोध, कृष्णा नंद सेमवाल और पंकज ध्यानी आदि शामिल थे।