{"_id":"59d7e8954f1c1bf3538b6375","slug":"15073220601114-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में तनाव पुर्ण महाल में 14वर्षीय बालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायवाला में तनाव पुर्ण महाल में 14वर्षीय बालक लापता
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
तनाव के बीच रायवाला से 14 वर्षीय किशोर लापता
-- परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, खोजबीन हुई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला।
रायवाला में दो दिनों से चल रहे तनाव के बीच एक 14 वर्षीय किशोर के गुम होने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। बृहस्पतिवार से लापता राजीव कुमार पुत्र शैलेस कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से उसकी तलाश की मांग की है। शैलेस कुमार निवासी शिव चौक प्रतीतनगर ने बताया कि लक्ष्मण हत्याकांड के बाद से उपजे तनाव के बीच उनका 14 वर्षीय बेटा राजीव कुमार बृहस्पतिवार को लापता हो गया।
राजीव साइकिल लेकर बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। बताया कि इस बाबत पुलिस को गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। उन्होंने शीघ्र राजीव को तलाशने की मांग पुलिस से की। पुलिस ने राजीव की तलाशने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचित कर स्थानीय स्तर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि पुलिसकर्मियों को हरिद्वार और ऋषिकेश में राजीव की तलाश के लिए भेजा गया है।