फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   .ज्वालापुर में सामने आया प्रेम प्रसग का अजीबोगरीब प्रकरण

.ज्वालापुर में सामने आया प्रेम प्रसग का अजीबोगरीब प्रकरण

Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से खुद को पीड़िता बता रही युवती ने अपने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। वहीं, प्रेमी की बहन ने पीड़िता बता रही युवती के भाई और उसके दोस्तों पर घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।

रविवार की देर शाम ज्वालापुर कोतवाली पुलिस पहुंचकर दोनों ही पक्ष ने एक- दूसरे पर आरोप लगाए। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप है कि फिर प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर प्रेमी और उसके भाई कपिल ने सरेराह उसे रोककर बलात्कार करने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर आरोपी युवकों की बहन ने युवती के भाई और उसके तीन दोस्तों पर आरोप लगाया कि वह उसके घर घुस आए और उसके साथ बलात्कार करना चाहा। शोर शराबा होने पर माता पिता पर असलहा तानकर मारपीट कर दी। इसी दौरान घर पहुंचे उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर रहे है। प्रेमी युवक बीएससी का छात्र है और युवती पढ़ाई पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed