{"_id":"5cc75ad5bdec220703529d93","slug":"141556568789-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: ठगों की बल्ले-बल्ले, हड़प लिए 23 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: ठगों की बल्ले-बल्ले, हड़प लिए 23 लाख रुपये
Tue, 30 Apr 2019 09:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालनवाला क्षेत्र में बीमा पॉलिसी पर ब्याज का प्रलोभन देकर 21 लाख 24 हजार रुपये ठग लिए गए। इस मामले में एक महिला समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उधर, कोतवाली डोईवाला में ओएलएक्स पर कार और स्कूटी बेचने के नाम पर दो युवकों से पौने दो लाख की ठगी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बावजूद ठगी की घटनाओं का ग्राफ घट नहीं रहा है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के नालापानी रोड निवासी रवि सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने कई बीमा पॉलिसी करवाई हैं। एक शख्स ने उन्हें फोन कर खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया। आरोपी ने पॉलिसी पर ब्याज राशि बढ़वाकर एक करोड़ रुपये का भुगतान कराने का प्रलोभन दिया। लालच में आकर वह उनके झांसे में आ गया। एक के बाद एक औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर उनसे 21 लाख 24 हजार 650 रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित करा लिए। बाद में आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। रिपोर्ट में रविंद्र जोशी, प्रियंका, संदीप, राजीव मित्तल, रवि शर्मा, सुरेश और त्यागी का आरोपी बनाया गया है। पुलिस मान रही है कि आरोपियों के नाम भी जाली हो सकते है।
विज्ञापन
उधर, डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुडकावाला निवासी साजिद अली ओएलएक्स पर कार खरीदने की चाह में ठगी का शिकार हो गए। साजिद अली ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उन्हें ओएलएक्स पर एक कार पसंद आई और इसका सौदा कर लिया। आरोपी ने पेटीएम के माध्यम से एक लाख 15 हजार रुपये का भुगतान लेने के बाद कार की डिलीवरी नहीं की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इसी तरह लक्खीबाग के मुस्लिम कालोनी निवासी मोहम्मद शाकिब से ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन