फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जुबिन पर लगाए आरोपों से मुकरी युवती

जुबिन पर लगाए आरोपों से मुकरी युवती

Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जुबिन पर लगाए आरोपों से मुकरी युवती
जुबिन पर लगाए आरोपों से मुकरी युवती
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल पर कुछ दिन पूर्व छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाने वाली युवती अपने आरोपों से मुकर गई है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवती ने पूरे प्रकरण के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में उन्होंने आरोप लगाए थे।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवती ने बताया कि वह शशांक के साथ रेस्टोरेंट गई थी। इस दौरान जुबिन के पर्सनल स्टाफ ने बताया कि वहां किसी की फैमिली पार्टी चल रही है, जिसमें बिना बुलाए कोई नहीं जा सकता। इसको लेकर उनका जुबिन के स्टाफ से विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह जुबिन को पहचान नहीं सकी और गलतफहमी में उन पर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण से जुबिन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। साथ ही उन्होंने प्रकरण को समाप्त करने का अनुरोध किया। वहीं, शशांक पत्रकार वार्ता में नहीं पहुंचे। देर शाम अमर उजाला को लिखित बयान भेजकर शशांक ने महिला मित्र की बातों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--
यह था मामला
गत 14 जून को गायक जुबिन नौटियाल की जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद हो गया था। कारोबारी शशांक मलिक ने जुबिन पर अपनी महिला मित्र के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। अगले दिन जुबिन ने वसंत विहार थाने में तहरीर देकर शशांक और उसकी महिला मित्र पर हमला करने का आरोप लगाया था। करीब एक माह की जांच के बाद पिछले शुक्रवार को ही पुलिस ने जुबिन नौटियाल को क्लीन चिट दी थी। इसके एक दिन बाद ही आरोप लगा रही युवती बैकफुट पर आ गई और सभी आरोपों को गलत बताते हुए मामला समाप्त करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed