{"_id":"5a469d0a4f1c1b96698bbdb6","slug":"131514577162-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोन फायर और लाइट म्यूजिक संग मनेगा जश्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोन फायर और लाइट म्यूजिक संग मनेगा जश्न
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोन फायर और लाइट म्यूजिक संग मनेगा जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
इस बार चकराता क्षेत्र में बोन फायर और लाइट म्यूजिक संग न्यू ईयर का धमाल मचेगा। इसके लिए क्षेत्र के होटलों में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। ज्यादातर होटल फुल हो चुुके हैं। कई होटलों में जहां थीम बेस्ड पार्टी होगी तो कइयों में पर्यटकों की डिमांड पर विशेष डिनर पार्टी के आयोजन की तैयारी की जा रही है। कई होटलों में पर्यटकों को प्रदेश की लोक संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए पहाड़ी भोजन परोसने की भी तैयारी की जा रही है। जिसमें मंडुवा, झंगोरा, और भट से बने पकवान प्रमुख हैं।
कुछ होटलों ने इस बार ईको फ्रेंडली तरीके से नए साल के जश्न का भी निर्णय लिया है। शांत वादियों के चलते हर साल चकराता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शांत वातावरण में लोग नए साल का जश्न हसीन वादियों के बीच मना सकेंगे।
होटल एसोसिएशन सचिव बिट्टू चौहान ने बताया कि चकराता और आसपास के सभी होटल नए साल के जश्न के लिए भर चुके हैं। सैलानियों के लिए कुछ होटलों में बोन फायर और कुछ में म्यूजिक का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
यहां भी पूरी है तैयारी
विकासनगर। आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट में भी पूरी तैयारियां हो चुकी है। यहां पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाते हुए विदेशी पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। वैसे तो कंजरवेशन रिजर्व होने के कारण यहां म्यूजिक पर बैन है, लेकिन सर्द रात में बोन फायर और गिटार संग अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।