फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11th class girl student committed suicide.

मां-बहन गईं बाहर, घर में दुपट्टे से लटक छात्रा ने दी जान

Wed, 20 May 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 May 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
11th class girl student committed suicide.

पौड़ी के भाबर क्षेत्र स्थित दलीपपुर सिगड्डी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरा बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो पंखे से लटकती लड़की की लाश देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिलने पर खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीलम (17) पुत्री पूरण चंद्र निवासी दलीपपुर बुधवार को अपने घर पर थी। उसकी मां स्वास्थ्य विभाग में दाई का प्रशिक्षण लेने दुगड्डा गई थी, जबकि बड़ी बहन कॉलेज में बीए के पेपर देने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसेरा भाई ने पंखे से झूलती देखी लाश

11th class girl student committed suicide.

नीलम की मौसी का बेटा दोपहर एक बजे जब उनके घर खाना खाने पहुंचा तो रसोई में खाना नहीं बना था। वह नीलम को बुलाने के लिए आवाज दे रहा था, जवाब न मिलने पर उसने कमरा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था।

काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो अंदर नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

ग्राम प्रधान और पुलिस के आने पर दरवाजा खोला तो अंदर नीलम दुपट्टे से पंखे से लटकी हुई थी। कलालघाटी चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed