फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में बढ़ती चोरियों पर डीआईजी ने लगाई पुलिस को फटकार

शहर में बढ़ती चोरियों पर डीआईजी ने लगाई पुलिस को फटकार

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ती चोरियों पर डीआईजी ने लगाई पुलिस को फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर डीआईजी ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने बंद घरों और मोबाइल की दुकानों में चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाए जाने और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरों को लगातार चेक करने को भी कहा।
बीते एक सप्ताह के भीतर शहर में आठ चोरियां हो चुकी हैं। इनमें कई जगह मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर 100 से अधिक मोबाइल चोरी किए गए। बुधवार को डीआईजी, गढ़वाल अजय रौतेला ने अपने कार्यालय में बैठक कर सिटी पुलिस को इस पर तत्काल अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी होना भविष्य में अन्य अपराधों को जन्म देता है। इनके माध्यम से कई गंभीर अपराध पहले भी कई बार संज्ञान में आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस अपने स्तर से अधिक प्रयास करे और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि पुलिस समय-समय पर बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करे ताकि समय रहते इनसे मदद ली जा सके। यदि दुकानों के बाहर कैमरे ठीक होंगे तो पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में तो सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए हरिद्वार और अन्य जनपदों में हुई घटनाओं का तरीका भी देखा जाना चाहिए ताकि किसी गिरोह आदि के बारे में पता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed