फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पति के रिश्तेदारों पर सामूहिक दुराचार का मुकदमा

पति के रिश्तेदारों पर सामूहिक दुराचार का मुकदमा

Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पति के रिश्तेदारों पर सामूहिक दुराचार का मुकदमा
पति के रिश्तेदारों पर गैंग रैप का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के रिश्तेदारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पिछले दिनों एसएसपी से इस मामले की शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को एक महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से वह उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहा था। 22 अप्रैल को पति के कई रिश्तेदारों ने उसका अपहरण कर उसे कैंप्टी के पास जंगल में ले गए। आरोप है कि वहां उन्होंने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। मामला हेल्पलाइन में भी विचाराधीन है। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed