{"_id":"5ac92ff04f1c1bd5618b6258","slug":"111523134448-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच करोड़ की राजस्व चोरी पकड़ी -आबकारी टीम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान की छापेमारी अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े पांच करोड़ की राजस्व चोरी पकड़ी -आबकारी टीम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान की छापेमारी अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आबकारी टीम ने बीते एक हफ्ते के दौरान शराब की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये राजस्व चोरी के मामला पकड़े। विभाग यह राशि संबंधित ठेकेदारों से वसूलने की तैयारी कर रहा है।
आबकारी विभाग ने 31 मार्च के बाद शराब के स्टॉक का सही ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले कई शराब के ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब दस हजार पेटियों से ज्यादा शराब बरामद की गई है। इस स्टॉक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। विभाग ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। हालांकि एकाएक विभागीय कार्रवाई पर ब्रेक लगने के पीछे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इसके अलावा आबकारी मुख्यालय की टीम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान केवल दून के ही ठेकों पर ही छापेमारी की। प्रदेश के किसी भी अन्य जिले में कार्रवाई न होना भी लोगों को अखर रहा है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा कार्रवाई में कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।