{"_id":"5ac130684f1c1bf4618b4e5a","slug":"111522610280-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट में माल लेकर आ रहे पांच लोडर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संडे मार्केट में माल लेकर आ रहे पांच लोडर पकड़े
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
संडे मार्केट में सहारनपुर से माल लेकर आ रहे पांच लोडरों को पुलिस ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई बिना कागजात और माल के सत्यापन कराए बगैर माल ढोने के चलते की गई। चेकिंग के दौरान 48 लोगों का सत्यापन भी किया गया और चार वाहन चालकों से 600 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
बता दें पिछले काफी समय से रविवार को परेड मैदान के आस-पास लगने वाली बाजार में दुकान लगाने वालों के सत्यापन की मांग हो रही थी। इसको लेकर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में चौकी इंचार्ज कोमल सिंह रावत की टीम ने सोमवार को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान सामान से लदे हुए पांच पिकअप लोडर रोके गए। पांचों लोडर में 10-10 बोरों में सामान भरा हुआ था। इनमें कपड़े, जूते आदि सामान भरा था। वाहनों और माल संबंधी कागजात न मिलने पर सभी वाहनों को सीज कर माल जब्त कर लिया। इसके अलावा चार वाहनों का चालान कर 600 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया और 48 लोगों का सत्यापन भी किया गया।