{"_id":"5a4403314f1c1b4c528bc0d8","slug":"111514406705-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में दिखे स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में दिखे स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी में दिखे स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
फाइनेंस कर्मचारी से मंगलवार को आंखों में मिर्च डालकर 22 लाख लूट के मामले में सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी सवार संदिग्धों की तस्वीर पुलिस ने जुटा ली है। इनमें से पीछे बैठा हुआ युवक लाल जैकेट पहने हुए है। पुलिस के सामने अब इन युवकों की पहचान की चुनौती है। फिलहाल नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंचने की कवायद चल रही है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी।
शहर के कालिदास मार्ग पर मंगलवार दोपहर को रेडिवेंट कैश मैनेजमेंट सर्विस नेहरू कालोनी के कर्मचारी आशुतोष गुप्ता की आंखों में मिर्च झोंककर 22 लाख रुपये लूट लिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस का फोकस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर है। एक फुटेज में स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से पीछे बैठा हुआ युवक लाल रंग की जैकेट पहने हुए है। यह फुटेज कालिदास मार्ग के एक कैमरे से मिली है, जो घटनास्थल से काफी दूर का है। पीड़ित आशुतोष गुप्ता लाल जैकेट के अलावा लुटेरे की कोई पहचान नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस स्कूटी सवार युवकों को संदिग्ध मानकर उनकी पहचान में जुटी है। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास नजर आए कई वाहन चालकों से पूछताछ भी कर चुकी है। उधर एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि पुलिस कार्रवाई चल रही है। उम्मीद कि बृहस्पतिवार तक तस्वीर साफ हो जाएगी।