फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआरआई के घर चोरी करने वाले धरे, विदेशी मुद्रा बरामद

एनआरआई के घर चोरी करने वाले धरे, विदेशी मुद्रा बरामद

Sun, 17 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई के घर चोरी करने वाले धरे, विदेशी मुद्रा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में एनआरआई के घर हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 590 यूरो, 10 सिंगापुर डॉलर व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों ने अपने नाम शोयब अली, तोयब अली और रवि पाल निवासी कुटला नवादा नेहरू कॉलोनी बताए हैं। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में परिवर्तित कराने की फिराक में थे। इसके लिए वे विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में बदलने का ठिकाना पूछ रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद आरोपियों को घंटाघर के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मोहिनी रोड निवासी डोरिफ डेविड के घर से चोरी की बात कबूली है। डोरिफ डेविड इटली में नौकरी करते हैं। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के अनुसार आरोपियोें के खिलाफ कई मुदकमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed