फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विस अध्यक्ष अग्रवाल ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, जमानत

विस अध्यक्ष अग्रवाल ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, जमानत

Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डोईवाला में करीब आठ साल पहले रोड जाम और बलवा करने के आरोपी विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ पिछले दिनों सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। हालांकि सीजेएम कोर्ट से उन्हें दो जामिनदारों और 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।

अभियोजन के अनुसार 11 मई 2010 को विधायक रहने के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला के व्यापारियों के साथ तत्कालीन डोईवाला कोतवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। व्यापारी तत्कालीन प्रभारी कोतवाल पी. रेणुका देवी पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगाने के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने प्रेमचंद अग्रवाल समेत कुल 28 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। प्रेमचंद अग्रवाल के अधिवक्ता आरएस राघव ने बताया कि अप्रैल में न्यायालय ने प्रेमचंद अग्रवाल समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसी क्रम में शनिवार को प्रेमचंद अग्रवाल ने दोपहर एक बजे सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें दो जमानती और 10 हजार रुपये के निजी मुचलकों के आधार पर जमानत दे दी। इस मामले में 11 लोग अपनी जमानत पहले ही करा चुके हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed