{"_id":"6221b110a9b6c215ba7eeb86","slug":"crime-in-uttarakhand-nainital-sensation-spread-after-finding-dead-body-of-youth-in-nainital-three-bullets-hit-in-chest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : अफसर के घर के बाहर मृत मिला राजस्थान का युवक, सीने में लगी थी गोली, पुलिस ने बताई एकतरफा प्यार की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : अफसर के घर के बाहर मृत मिला राजस्थान का युवक, सीने में लगी थी गोली, पुलिस ने बताई एकतरफा प्यार की कहानी
Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:58 PM IST
सार
राजस्थान निवासी एक युवक का शव नैनीताल में मिला है। मृतक के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति के घर के बरामदे में तख्त पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सीने में गोली लगी थी और शव के पास ही मोबाइल, 315 बोर का तमंचा और खोखा पड़ा था। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी सौरभ पांडे (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवक एक महिला से सोशल मीडिया पर लंबे समय से चैटिंग कर रहा था और उसी महिला से मिलने के लिए राजस्थान से नैनीताल आया था। पुलिस का मानना है कि महिला से मिलने की कोशिश में नाकाम रहने पर युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया होगा।
विज्ञापन
पिछले चार साल से नैनीताल की एक महिला से चैटिंग कर रहा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खुफिया विभाग के एक अफसर के घर के बाहर परिजनों ने एक युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल प्रीतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास में एक तमंचा, खोखा और मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देहरादून: कॉलेज गेट के सामने छात्रा की गोली मारकर हत्या, युवक फरार, मौके पर पुहंची पुलिस
इससे पहले डीआईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एएसपी जगदीश चंद्र और सीओ संदीप नेगी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि सौरभ पांडे पिछले चार साल से नैनीताल की एक महिला से चैटिंग कर रहा था। दोनों की दोस्ती एक म्यूजिक एप के माध्यम से हुई।
महिला से हुई पूछताछ के आधार पर एसएसपी ने बताया कि सौरभ राजस्थान में कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा था। महिला का कहना था कि उसने सौरभ को पूर्व में कुछ पैसा भी दिया था और जब से वह पैसा वापस मांगने लगी थी तभी से सौरभ उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सूचना मिलने के बाद महिला के पति भी नैनीताल पहुंच गए हैं।
एसएसपी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कहा कि युवक महिला से मिलने के लिए नैनीताल आया होगा और महिला से न मिल पाने के कारण उसने तमंचे से छाती में गोली मारकर आत्महत्या कर ली होगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के पास के छह हजार से अधिक की नकदी भी बरामद हुई है।
हत्या या आत्महत्या के एंगल पर भी हो रही है जांच
राजस्थान निवासी सौरभ पांडे ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। मामले के खुलासे के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन व युवक की ओर से की गई चैटिंग का ब्योरा भी जुटा रही है।
सुबह तीन बजे किया आखिरी फोन
नैनीताल। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि यह पता चला है कि सौरभ दो तीन दिन से नैनीताल में था और उसने यहां एक स्कूटी भी किराए पर ली थी। बताया कि बृहस्पतिवार को सौरभ की मुलाकात महिला से हुई थी। दोनों के बीच क्या बातें हुई इसकी जानकारी अभी नहीं है। शुक्रवार की तड़के तीन बजे सौरभ ने आखिरी बार फोन किया और चैटिंग करते हुए कई प्यार भरी बातें लिखीं और अंत में सॉरी लिखकर अपनी बात खत्म की।
गोली चली लेकिन आवाज किसी ने नहीं सुनी
शुक्रवार की तड़के 315 बोर के तमंचे से गोली चली लेकिन गोली चलने की आवाज न तो कमरे के भीतर रह रहे लोगों ने सुनी और न ही आसपास के किसी व्यक्ति ने। जानकारों का कहना है कि तड़के पूरे क्षेत्र में सन्नाटा रहा होगा और गोली चलने की आवाज स्पष्ट सुनाई देनी चाहिए।