फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple Caught in Offensive condition from Guest House during prostitution Busted

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस से इस हाल में मिले युवक-युवती कि शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

Wed, 24 Oct 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Wed, 24 Oct 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Couple Caught in Offensive condition from Guest House during prostitution Busted
sex racket

रुड़की के कलियर गेस्ट हाउसों में मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने सयुंक्त छापा मारा। इस दौरान एक गेस्ट हाउस से एक दरगाह कर्मचारी, एक महिला और मैनेजर को पकड़ा है। पकड़े गए युवक, गेस्ट हाउस मैनेजर, गेस्ट हाउस मालिक और महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली थी कि कलियर के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी कमल मोहन भंडारी और कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से इंडियन आरामघर गेस्ट हाउस में छापा मारा।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने महिला, युवक समेत मैनेजर को हिरासत में लिया और थाने ले आई। यहां पूछताछ में युवक ने अपने आपको दरगाह कर्मचारी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह कर्मचारी गुलबहार निवासी कुतुबशेर जिला सहारनपुर हाल निवासी कलियर, गेस्ट हाउस के मैनेजर तुफैल निवासी देवबंद हाल निवासी कलियर, गेस्ट हाउस मालिक डब्बू निवासी कलियर व महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक दरगाह में लंगरखाने में कर्मचारी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस का रजिस्टर कब्जे में लेकर उसे सीज करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

गेस्ट हाउस मालिक डब्बू फरार है। इस दौरान टीम में एसआई दीपा मल्ल, एसआई तसलीम आरिफ, हेड कांस्टेबल नंद किशोर, विपेंद्र रावत, महिला सिपाही आराधना, मनीषा, सोफिया अंसारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed