फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Country first sainya dham military shrine will be ready this month Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: देश का पहला सैन्यधाम इस महीने बनकर होगा तैयार, सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, 85 फीसदी काम पूरा

Wed, 02 Oct 2024 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कहा कि देश का पहला सैन्यधाम इस महीने बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
Country first sainya dham military shrine will be ready this month Dehradun Uttarakhand News in hindi
मंत्री गणेश जोशी - फोटो : सोशल मीडिया अकाउंट

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत राजधानी के गुनियाल गांव में बन रहा देश का पहला सैन्यधाम लगभग तैयार हो चुका है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक, धाम का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

कहा, 15 फीसदी काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। विभागीय मंत्री ने धाम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सैन्यधाम के अंतिम चरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सैन्यधाम की भव्यता और दिव्यता पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा, सैन्य धाम को जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन

बताया, देशभर के स्मारकों के अध्ययन के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा, जिसमे 1,734 शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ में प्रतिस्थापित किया गया है। सैन्य धाम में लाइट एंड साउंड शो, म्यूजियम व ऑडिटोरियम टैंक, सैन्य जहाज सहित अन्य सैन्य उपकरण भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए करेगा प्रेरित
कहा, शहीदों के प्रति सम्मान एवं सेना के शौर्य, पराक्रम व गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के उद्देश्य से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा, हमारे अमर बलिदानियों की शौर्य गाथाओं के प्रतीक उत्तराखंड का पंचमधाम सैन्यधाम वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बापू और पूर्व पीएम की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि...गूंजा राष्ट्रपिता का प्रिय भजन वैष्णव जन

कहा, यह धाम निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के एमडी रणवीर सिंह चौहान, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, उप सचिव निर्मल कुमार, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed