फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi and former Prime Minister Lal Bahadur Shastri

उत्तराखंड: बापू और पूर्व पीएम की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि...गूंजा राष्ट्रपिता का प्रिय भजन वैष्णव जन

Wed, 02 Oct 2024 10:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

बापू और पूर्व पीएम की जयंती पर सीएम धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रपिता का प्रिय भजन वैष्णव जन गूंजा।

विज्ञापन
CM Dhami paid tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi and former Prime Minister Lal Bahadur Shastri
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं 'जय जवान - जय किसान' का उद्घोष करने वाले कर्तव्यनिष्ठ व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सीएम धामी ने अपने शासकीय आवास पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वहीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया | इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो.. गायन किया गया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी  ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं  गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद करते हैं | राष्ट्रपिता के प्रिय भजन वैष्णव जन में एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के  बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: 56 साल बाद सैनिक की पार्थिव देह पहुंचेगी गांव, बर्फ में था शव सुरक्षित, कई साल राह देखते रहीं पत्नी

महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed