फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Councillor's daughter, who was out for a walk, was attacked by stray dogs and injured

Dehradun News: सैर पर निकलीं पार्षद की बेटी पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला, घायल

Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Councillor's daughter, who was out for a walk, was attacked by stray dogs and injured
आसपास मौजूद लोग बने रहे तमाशबीन, महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया
विज्ञापन




मोहल्ला निरंजनपुर में रविवार सुबह सैर के लिए निकलीं पार्षद की बेटी पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। हमले के दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, महिला ने किसी तरह खुद को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और परिजनों की सूचना दी। महिला का उपचार कराया गया।



मोहल्ला निरंजनपुर निवासी वार्ड-76 की पार्षद पूनम पुंडीर की बेटी कोमल रविवार सुबह सैर के लिए निकलीं। जब वह नेगी स्वीट शॉप के पास पहुंची तो करीब छह लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला के पेट सहित कई जगह काटा। किसी तरह महिला ने कुत्तों से खुद को छुड़ाया और परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कोमल का उपचार कराया।
विज्ञापन


कोमल ने बताया कि जब कुत्तों ने हमला किया तो उन्होंने शोर मचा दिया। उस दौरान आसपास कई लोग खड़े थे लेकिन किसी ने भी कुत्तों को भगाने की कोशिश नहीं की। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उन्होंने खुद को कुत्तों से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कुत्तों पर नहीं लग पा रही लगाम, पिछले दिनों भी वृद्धा पर किया था हमला



शहर में कुत्तों पर लगाम नहीं लग पा रही है। पिछले दिनों भी मंदिर जा रही एक वृद्धा पर दो रॉटविलर कुत्तों ने हमला कर दिया था। कुत्तों के हमले में महिला को 200 टांके आए थे और हड्डी भी टूट गई थी। मामले की गूंज शासन तक पहुंची थी0 जिसके बाद नगर निगम ने तमाम दावे किए थे लेकिन कुत्तों पर लगाम नहीं लग पा रही है। सिर्फ पालतू ही नहीं लावारिस कुत्ते भी लोगों के लिए खतरनाक बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed