फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand: Bjp Mla Troll after doing Post on social Media for delhi jamaat

Lockdown Uttarakhand: तब्लीगी जमात पर पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आए भाजपा विधायक, कांग्रेस ने भी किया वार

Wed, 01 Apr 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Apr 2020 10:19 PM IST
सार

  • बदरीनाथ से विधायक हैं महेंद्र भट्ट, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट
  • कांग्रेस नेता किशोर बोले, ऐसे बयानों से करें परहेज

विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand: Bjp Mla Troll after doing Post on social Media for delhi jamaat
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। ये पोस्ट उन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात पर लिखी है। इसमें विधायक ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वे नजीबाबाद से आने वाली सब्जियां न खरीदें और ये भी देख लें कि वे किसकी दुकान से सब्जी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने भट्ट की पोस्ट से किनारा कर लिया है। फेसबुक पर लिखी गई उनकी यह पोस्ट खूब शेयर हो रही है। इस पर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। बहुत से लोगों ने न सिर्फ विधायक की इस पोस्ट का समर्थन किया, बल्कि उनके साहस की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन


लेकिन उनकी इस पोस्ट पर असहमति जताने वाले लोग भी कम नहीं हैं। उनकी निगाहों में भट्ट की यह पोस्ट हास्यास्पद और सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध है। विधायक ने अपनी पोस्ट में कहा है कि लोग उत्तराखंड में उगी हुईं सब्जियां खरीदें। इस पर भी कमेंट हुआ है कि पहाड़ में सब्जी केवल बरसात में ही उपलब्ध होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बयान से किया किनारा

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भट्ट की पोस्ट को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। अलबत्ता उनका कहना है कि विधायक की पोस्ट उनका व्यक्तिगत विचार है, पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है। इस तरह पार्टी ने भट्ट के बयान से किनारा कर लिया है। लेकिन विरोधी पार्टी के नेताओं ने उनकी पोस्ट की आलोचना करना शुरू कर दिया है।

निर्वाचित होने के बाद जनप्रतिनिधि सबका होता है। जैसे प्रधानमंत्री पूरे देश व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के होते हैं। मेरे विचार से विधायकों को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। आज यह संकट वर्ग विशेष या जाति विशेष पर नहीं, बल्कि पूरे मानव जीवन पर है।
- किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed