फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Two Youths Found Corona positive after Died In Accident

Coronavirus: बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटना में मृतक दोनों युवक निकले कोरोना पॉजिटिव, होटल सील

Wed, 24 Jun 2020 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jun 2020 08:50 PM IST
सार

  • 21 जून को रुके थे श्रीनगर होटल में, संचालक और संपर्क में आए अन्य क्वारंटीन

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Two Youths Found Corona positive after Died In Accident
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप कार दुर्घटना में मारे गए लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पौड़ी प्रशासन हरकत में आया है। मृतक श्रीनगर स्थित एक होटल में रुके थे जिसे सील कर दिया गया है। होटल संचालक सहित मृतकों के संपर्क में आए सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


 बीते 22 जून को देवप्रयाग से आगे ऋषिकेश की ओर कौड़ियाला के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक किशोर और कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी। एम्स ऋषिकेश की ओर से दोनों के सैंपल लिए गए थे, जोकि पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए निकले थे

बुधवार को बुलेटिन जारी होने के बाद पौड़ी प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई की। जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि उक्त लोग 21 जून को श्रीनगर के एक होटल में रुके थे। वह हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए निकले थे।

जब श्रीनगर में उन्हें पता चला कि बदरीनाथ नहीं जाने देंगे, तो वह अगले दिन लौट गए। जिस होटल में वह ठहरे थे, वहां सिर्फ संचालक था, जिसे क्वारंटीन कर दिया गया  है। उन्होंने होटल के समीप एक रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया था। रेस्टोरेंट से भी संपर्क में आने वाले लोग क्वारंटीन किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed