Coronavirus: बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटना में मृतक दोनों युवक निकले कोरोना पॉजिटिव, होटल सील
- 21 जून को रुके थे श्रीनगर होटल में, संचालक और संपर्क में आए अन्य क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप कार दुर्घटना में मारे गए लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पौड़ी प्रशासन हरकत में आया है। मृतक श्रीनगर स्थित एक होटल में रुके थे जिसे सील कर दिया गया है। होटल संचालक सहित मृतकों के संपर्क में आए सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
बीते 22 जून को देवप्रयाग से आगे ऋषिकेश की ओर कौड़ियाला के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक किशोर और कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी। एम्स ऋषिकेश की ओर से दोनों के सैंपल लिए गए थे, जोकि पॉजिटिव आए हैं।
हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए निकले थे
बुधवार को बुलेटिन जारी होने के बाद पौड़ी प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई की। जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि उक्त लोग 21 जून को श्रीनगर के एक होटल में रुके थे। वह हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए निकले थे।
जब श्रीनगर में उन्हें पता चला कि बदरीनाथ नहीं जाने देंगे, तो वह अगले दिन लौट गए। जिस होटल में वह ठहरे थे, वहां सिर्फ संचालक था, जिसे क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने होटल के समीप एक रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया था। रेस्टोरेंट से भी संपर्क में आने वाले लोग क्वारंटीन किए गए हैं।