फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: One lakh antigen tests under suspicion conducted during Haridwar Kumbh

उत्तराखंड में कोरोना: संदेह के घेरे में हरिद्वार कुंभ के दौरान हुई एक लाख एंटीजन जांच

Wed, 16 Jun 2021 02:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jun 2021 02:25 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने कुंभ में रोजाना 50 हजार जांचें करने का आदेश दिया था, जिस पर सरकार ने नौ फर्मों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: One lakh antigen tests under suspicion conducted during Haridwar Kumbh
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में जो लोग आए ही नहीं, उनके मोबाइल नंबर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच की रिपोर्ट पहुंच गई। मामले में एक फर्म की करीब एक लाख जांचें संदेह के घेरे में हैं। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के निर्देशों के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 274 नए संक्रमित मिले, 18 की मौत, 515 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने जिन नौ फर्मों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी इनमें से कई फर्मों ने आरटीपीसीआर जांच की तो कई ने एंटीजन जांचें। पंजाब निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जब कोविड कंट्रोल रूम की टीम ने प्रारंभिक जांच की तो एक फर्म की करीब एक लाख जांचें संदेह के घेरे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें तमाम जांचें तो ऐसी थी, जिनमें एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। एक ही पते पर 500 जांचें कराई गई। जांच टीम ने पिछले सप्ताह शासन को इस गड़बड़ी से अवगत कराया तो सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने इसकी जांच हरिद्वार जिलाधिकारी को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। डीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

एक लाख सैंपलों में पॉजिटीव कम, निगेटिव ज्यादा

विभागीय जांच में पाया गया कि फर्म ने लगभग एक लाख सैंपलों की जांच की है। जिसमें पॉजिटिव दर कम और निगेटिव की ज्यादा है। एक ही सैंपल आईडी और मोबाइल नंबर से कई लोगों को जांच रिपोर्ट जारी की गई। साथ ही 90 प्रतिशत सैंपल कलेक्शन की एंट्री राजस्थान की है। जबकि हर व्यक्ति के सैंपल की आईडी अलग होती है। सैंपल जांच रिपोर्ट में दर्ज पते भी संदेह है। एक ही जगह से मकान नंबर क्रमवार लिखे गए हैं। 

हरिद्वार में जो शिकायत मिली थी, उसके आधार पर राज्य कोविड कंट्रोल रूम ने प्राथमिक जांच की है। इसमें कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिनके आधार पर शासन ने डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम से अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। कुंभ में नौ फर्मों को एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकृत किया गय था। यह गड़बड़ी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में आई है। इसके अलावा, एक शिकायत ऊधमसिंह नगर में भी मिली थी, उसकी भी जांच चल रही है। 
- डॉ. तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य महानिदेशक

अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। अगर कुछ गलत हुआ है तो जांच में खुलासा होगा।
- डॉ. एसके झा, सीएमओ, हरिद्वार

गलत डाटा दर्ज होने का संज्ञान लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे और गलत डाटा डाला गया होगा तो कार्रवाई होगी। 
- अरुण सिंह सेंगर, स्वास्थ्य अधिकारी, हरिद्वार

हरिद्वार कुंभ के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का समाचार मिला है। विभागीय जांच में भी यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इससे पहले भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा रुद्रपुर में किया गया था। इस तरह के फर्जीवाड़े उत्तराखंड का स्वभाव नहीं है। ये कौन लोग हैं, जो हमारे राज्य को कलंकित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे इस मामले में तत्परता से कठोर कार्रवाई प्रारंभ करें। 
- हरीश रावत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री 

जब कुंभ प्रारंभ हुआ, राज्य सरकार ने ही इन एजेंसियों को कोविड जांच का दायित्व सौंपा था। अब ये सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है कि वह इन एजेंसियों पर नजर भी रखती, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। अब रिजल्ट सबके सामने है। पूरे कोरोनाकाल में जितने भी लोगों की मृत्यु हुई है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है। अभी जो फर्जीवाड़ा सामने आया है। कांग्रेस उसकी सीबीआई जांच की मांग करती है।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी लेकिन यदि ऐसा कोई मामला है तो इसका संज्ञान लेते उचित जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

मैंने स्वयं ऐसे मामले पकड़े हैं। देहरादून में भी ऐसा एक प्रकरण सामने आया था। इसलिए स्वास्थ्य महानिदेशक के स्तर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी हो गए हैं कि वे जितनी भी आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए मान्य की गई लैब हैं, उनकी जांच कराएं। 
- सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed