फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : mask not necessary in mussoorie cantonment board area

Coronavirus in Uttarakhand : मसूरी छावनी परिषद क्षेत्र में मास्क पहनना जरूरी नहीं है...

Fri, 01 May 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : mask not necessary in mussoorie cantonment board area
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

भारत सरकार द्वारा लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए काम किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देश में लाॅकडाउन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखने को लेकर लगातार जनता से अपील की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परंतु मसूरी छावनी परिषद के अधिकारियों को भारत सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी से कुछ लेना-देना नहीं है। उनके द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरूक तो किया जा रहा है, परंतु हर किसी को मास्क को नहीं पहनने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड में साफ लिखा हुआ है कि 'कोरोना वायरस संक्रमण से भयभीत न हों, हर किसी को मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है'।

स्थानीय लोग इस आदेश को पढ़कर हैरान

सरकार चिंतित है राज्य सरकार लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये काम कर रही है। स्थानीय लोग मसूरी में इस आदेश को पढ़कर हैरान हैं, जिससे छावनी परिषद की जमकर किरकिरी हो रही है।

छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि पूर्व में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये बोर्ड बनावाये गए हैं, जिसके माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के अलग-अलग तरीके बताये गए हैं।

परन्तु मास्क पहनना जरूरी नहीं है, बोर्ड में लिखी ये बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इन बोर्डों को तत्काल उतारा जाएगा। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed