फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest Update Today: Health care workers will get data to apply corona vaccine

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना टीका लगाने को हेल्थ केयर वर्करों का बनेगा डाटा

Sun, 25 Oct 2020 12:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 12:18 PM IST
सार

  • सरकारी व निजी अस्पतालों के सभी हेल्थ वर्करों का मांगा रिकॉर्ड
  • सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों को दिए निर्देश

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest Update Today: Health care workers will get data to apply corona vaccine
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना टीका लगाने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत हेल्थ केयर वर्करों का डाटा तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा। शनिवार को सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी, सीडीओ व सीएमओ को निर्देश दिए कि केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत हेल्थ केयर वर्करों का डाटा बेस तैयार किया जाए।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि डाटा तैयार करने के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को हेल्थ वर्करों का डाटा बेस तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि डाटा तैयार करने में गैर सरकारी इकाईयों का सहयोग लिया जाए। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: देहरादून: कोरोना बीमारी के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ढूढ़े नहीं मिल रहे डेंगू मच्छर
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डाटा बेस से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए एनएचएम में तैनात डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव ने कहा कि केंद्र के दिशानिर्देश के अनुसार कोरोना का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

एक लाख हेल्थ वर्करों को सबसे पहले लगेगा टीका

स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार करने के लिए एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका को राज्य नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। 

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, एनएचम के अपर मिशन निदेशक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया आदि मौजूद थे।

प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या एक लाख से अधिक है। सबसे पहले इन्हें कोरोना टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed