फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news : Health department officials cannot find larvae of dengue mosquito

देहरादून: कोरोना बीमारी के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ढूढ़े नहीं मिल रहे डेंगू मच्छर

Sat, 24 Oct 2020 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news : Health department officials cannot find larvae of dengue mosquito
डेंगू - फोटो : un hindi samachar

कोरोना संकट के बीच यह खबर राहत देने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो कोरोना संक्रमण के बीच इस साल डेंगू पनप नहीं पा रहा है। आलम यह है कि स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में कराए जा रहे सर्वेक्षण में कहीं भी डेंगू मच्छर के लार्वा ढूंढे नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी की अगुवाई में विभागीय टीम ने शेरपुर और पेलियो के इलाके में 53 घरों में सर्वेक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दोनों गांवों में किसी भी घर में डेंगू मच्छर का लार्वा नहीं मिला।
विज्ञापन


फिर भी अधिकारियों की मौजूदगी में विभागीय टीमों ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव किया। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना व डेंगू से अपने आप को बचाए रखने की जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि कहीं पानी न जमा होने दें। छत की सफाई करने के साथ ही ज्यादातर वक्त पूरी आस्तीन का कपड़ा पहने और यदि कंपकंपी के साथ बुखार आता है तो तत्काल अस्पताल में जाकर इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते पूरे जिले में कराए गए कीटनाशक के छिड़काव की वजह से डेंगू मच्छर का लार्वा नहीं पनपने पा रहा है, जो राहत देने वाली बात है। पिछले साल अक्तूबर तक डेंगू से छह मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि 4000 से अधिक लोगों को डेंगू का इलाज कराना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed