फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 402 new infected Found, eight patients died

Coronavirus in Uttarakhand: 402 नए संक्रमित मिले, आठ मरीजों की हुई मौत

Thu, 22 Oct 2020 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 402 new infected Found, eight patients died
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो रही है। गुरुवार को प्रदेश में 402 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, आठ मरीजों की मौत हुई है। आज 568 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। एक्टिव केस की संख्या 4897 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 11297 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सबसे ज्यादा 107 संक्रमित मरीज देहरादून में मिले हैं। अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 11,चमोली में 28, चंपावत में नौ, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 46, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में 37, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 27 और उत्तरकाशी में 14 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से अधिक है मृत्यु दर, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 53200 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 968 हो गई है। 

रुड़की अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से कोरोना जांच शुरू

रुड़की सिविल अस्पताल में अब मरीजों को कोरोना रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रू नेट मशीन से जांच शुरू होने के बाद मरीज को कुछ घंटों बाद ही कोरोना की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में कर्मचारियों ने आठ कोरोना सैंपल की जांच की।

सिविल अस्पताल रुड़की की पुरानी पैथोलॉजी लैब में अक्तूबर के पहले सप्ताह में कोविड-19 की जांच के लिए दो ट्रू नेट मशीनें लगाई गई थीं। बृहस्पतिवार को दोनों मशीनों को कोरोना जांच सैंपल के लिए शुरू कर दिया गया है।

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि ट्रू नेट मशीन को शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन आठ सैंपल की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 20 सैंपल का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed