फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 316 new infected Found, four death, patients number crossed 63 thousand

Corona in Uttarakhand: 316 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, मरीजों का आंकड़ा 63 हजार पार 

Tue, 03 Nov 2020 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Nov 2020 09:08 PM IST
सार

  • मंगलवार को चार कोरोना मरीजों की मौत, 316 संक्रमित मिले

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 316 new infected Found, four death, patients number crossed 63 thousand

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर चार मरीजों की मौत और 316 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 409 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 12481 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। प्रदेश में 316 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 63197 हो गई है।
विज्ञापन



मंगलवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 74 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 59, पौड़ी में 43, नैनीताल में 29, हरिद्वार में 21, अल्मोड़ा में 19, पिथौरागढ़ में 19, टिहरी में 14, चमोली में 13, उत्तरकाशी में 12, टिहरी में सात, बागेश्वर व चंपावत जिले में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 Guidelines: उत्तराखंड के रानीखेत में स्कूल पहुंचा 12वीं का छात्र निकला कोरोना संक्रमित

प्रदेश में आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1033 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 57951 मरीज ठीक हो चुके हैं।

हमें चिंता करनी होगी

उत्तराखंड में अक्तूबर माह के दौरान कोरोना के मामलों में करीब 31 प्रतिशत की कमी आई है। यह खबर राज्य के लोगों के लिए निसंदेह राहत वाली है। लेकिन कोरोना की इस राहत में हमें खतरे की आहट नहीं सुनाई दे रही है। फेस्टिव सीजन की मस्ती में टूट रहे नियम कायदों से प्रदेश सरकार चिंतित है। 

प्रदेश में कोरोना को लेकर चिंता करने की आवश्यकता इसलिए भी है कि राज्य में कोरोना से मरने वालों की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत 1.49 प्रतिशत तुलना में राज्य में कोरोना से मारे जाने वालों की दर 1.63 प्रतिशत है।

सियासी कार्यक्रमों में भी ढिलाई
सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी नियम कायदों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। खासतौर पर सामाजिक दूरी के नियम की पूरी तरह से अवहेलना हो रही है। इसकी ताजा मिसाल राजभवन में कांग्रेस का कूच, विधानसभा में राज्यसभा का चुनाव और आम आदमी पार्टी व यूकेडी के कार्यक्रमों में कई कार्यकर्ता मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के नियम कायदों की अनदेखी करते देखे गए हैं।

अनलॉक के दौरान गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में होना चाहिए। यदि हम यह सोच रहे हैं कि कोरोना खत्म हो गया तो यह हमारी सबसे बड़ी भूल है। हमें फेस्टिव सीजन में खास सावधानी बरतनी है। मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का हर हाल पालन करना होगा। अन्यथा केरल, मिजोरम और दिल्ली उदाहरण हैं, जहां केस बढ़े हैं।
- अनूप नौटियाल, संस्थापक, सोशल डेवलमेंट फॉर कम्युनिकेशन फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed