फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Student in ranikhet Tested corona Positive during School reopening

Unlock 6.0 Guidelines: उत्तराखंड के रानीखेत में स्कूल पहुंचा 12वीं का छात्र निकला कोरोना संक्रमित

Mon, 02 Nov 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 10:51 PM IST
सार

  • कक्षा के सभी छात्रों की होगी जांच, तीन दिन के लिए बंद कराया स्कूल 
  • अभिभावक खुद कोरोना जांच कराने गए, बच्चे को सहमति पत्र देकर भेज दिया था स्कूल

विज्ञापन
Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Student in ranikhet Tested corona Positive during School reopening
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोमवार को स्कूल खुलने के बाद उत्तराखंड के रानीखेत में एक अर्द्ध सरकारी स्कूल के बच्चे के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर विद्यालय पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद करा दिया। कक्षा में सभी 15 छात्र छात्राओं को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


सुबह विद्यालय पहुंचने पर सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी का तापमान ठीक मिलने पर छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। इसी बीच शिव मंदिर क्षेत्र के 12वीं (सी) कक्षा के छात्र के परिजनों का फोन आया कि वह लोग कोरोना जांच कराने गए हैं, बच्चे की भी जांच करानी है इसलिए उसे भी अस्पताल भेज दिया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 Guidelines: उत्तराखंड में सात माह बाद आज से खुले स्कूल, तस्वीरों में देखें कोरोना काल में क्लास रूम के हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने बताया कि अभिभावकों ने ही सुबह लिखित अनुमति के बाद छात्र को स्कूल भेजा था।  रैपिड टेस्ट में दोनों अभिभावकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद छात्र की जांच की गई तो वह भी पॉजिटिव निकला। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि संक्रमित छात्र और कक्षा में बैठे 15 अन्य विद्यार्थियों को भी होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

अभिभावक की गलती अन्य छात्रों पर पड़ सकती है भारी

सरकार ने विद्यालय खोलने से पूर्व तमाम एहतियात बरतने के लिए अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं । लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अभिभावक कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे तो उन्होंने बच्चे को स्कूल भेजने की अनुमति क्यों दी। अभिभावकों की यह गलती अन्य छात्रों पर भारी पड़ सकती है।

इंटर कक्षा के कम छात्र ही पहुंचे विद्यालय
ताड़ीखेत और रानीखेत क्षेत्र में कुल 28 सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालय हैं। यहां हाईस्कूल में कुल 1087 बच्चे हैं, जिनमें पहले दिन 838, जबकि इंटरमीडिएट में 999 बच्चों में से 478 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed