फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 427 new infected found in 24 hours, seven patients died

Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में 427 नए संक्रमित मिले, सात मरीजों की हुई मौत

Sun, 27 Dec 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Dec 2020 08:17 PM IST
सार

  • सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 427 new infected found in 24 hours, seven patients died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 427 नए संक्रमित मिले हैं और सात मरीजों की मौत हुई है। देहरादून और नैनीताल जिले में रोजाना सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 89645 हो गई है। वहीं, 5625 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 11306 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 172 और नैनीताल में 106 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 34, ऊधमसिंह नगर में 25, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में चार, अल्मोड़ा में एक, चमोली में पांच, पौड़ी में 11, टिहरी में 24, उत्तरकाशी में 27 ,बागेश्वर में चार और चंपावत में सात संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: इंग्लैंड से लौटी काशीपुर की महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1483 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, शुक्रवार को 229 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 81383 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

भर्ती होने आए तीन युवक कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की सोमवार से होने वाली यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली की तैयारियां पूरी हो गईं हैं।  सेना ने भर्ती में शामिल होने वाले युवकों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया है। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के राजकीय अस्पताल में टेस्ट हो रहे हैं। इनमें तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। पहले दिन पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले के सैन्य आश्रितों की भर्ती होगी। 

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि पांच सौ से अधिक युवकों की जांच हो गई है। शनिवार को एक और रविवार को दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो युवक  निजी वाहनों से अपने घर लौट गए हैं, जबकि एक संक्रमित को यहीं आइसोलेट किया गया है।

31 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रत्येक दिन अस्पताल में कोरोना टेस्ट होंगे। भर्ती तड़के यहां सेना के सोमनाथ मैदान में शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने युवकों के रहने के लिए छावनी परिषद इंटर कॉलेज और रंगोली बरात घर का चयन किया है। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि कैंट और प्रशासन के सहयोग से वह दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed