फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: Kashipur woman returned from England tested positive for Corona

Corona in Uttarakhand: इंग्लैंड से लौटी काशीपुर की महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Sun, 27 Dec 2020 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Dec 2020 10:38 AM IST
सार

  • 20 दिसंबर को लौटी थी, जीनोम सीक्वेंस टेस्ट के लिए बाहर भेजा जाएगा सैंपल  

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today:  Kashipur woman returned from England tested positive for Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड से लौटी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जीनोम सीक्वेंस टेस्ट के लिए महिला का सैंपल एनसीडीसी लैब दिल्ली या वायरोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना के नए रूप का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंग्लैंड और अन्य देशों से ऊधमसिंह नगर लौटे 15 लोगों के शुक्रवार को आरटीपीसीआर से सैंपल लेकर जांच के लिए सुशीला अस्पताल हल्द्वानी भेजे थे। शनिवार शाम काशीपुर निवासी 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि शेष 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मालिक ने बताया कि पॉजिटिव महिला के सैंपल में कोरोना के नए रूप की जांच के लिए अब जीनोम सीक्वेंस टेस्ट किया जाएगा। सुशीला तिवारी अस्पताल से सैंपल जांच के लिए पुणे या दिल्ली भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus New Strain: यूरोपीय देशों से हरिद्वार पहुंचे 19 प्रवासी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अब सैंपल की स्ट्रेन की जाएगी। जीनोम सीक्वेंस टेस्ट में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में अलग वार्ड में रखा जाएगा। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग कर महिला के परिवार एवं अन्य करीबियों के सैंपल लिए जाएंगे। 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख को हुआ कोरोना
पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्य (51) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया है। नागरिक चिकित्सालय के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आर्य की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोविड अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है।

सात दिन में एक लाख ज्यादा सैंपल जांच का रिकॉर्ड

प्रदेश में कोरोना काल के 287 दिनों में पहली बार सैंपल जांच का नया रिकॉर्ड बना है। सात दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें से 3365 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में 3828 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर कोरोना काल के 287 दिन बीत गए हैं, लेकिन पहली बार सात दिन में 108438 कोविड सैंपलों की जांच हुई है। इसमें 3365 संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3828 है। 68 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर सैंपल जांच बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद जिलों से सैंपल जांच बढ़ाई गई। हालांकि 13 हजार से अधिक सैंपलों की जांच प्रतीक्षा में है। प्रदेश में अब तक 17 लाख से अधिक सैंपल जांच की गई।

इसमें 89 हजार से अधिक संक्रमित मामले मिले हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि पहले की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है। विभाग का प्रयास है कि जिस व्यक्ति में कोविड के संदिग्ध लक्षण दिखाए देते हैं, उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed