फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 427 Covid 19 Positive CM Trivendra singh rawat Admitted in Doon Hospital

Corona In Uttarakhand: कोरोना संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दून अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Dec 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 427 Covid 19 Positive CM Trivendra singh rawat Admitted in Doon Hospital
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई

कोरोना से संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर रविवार देर शाम राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया है।

विज्ञापन


सीटी स्कैन में फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है। खून संबंधी समेत अन्य जरूरी जांचें की गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में मुख्यमंत्री का वीवीआईपी वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गत 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। विधानसभा सत्र में भी वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में 427 नए संक्रमित मिले, सात मरीजों की हुई मौत

बताया जा रहा है कि शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। जिस पर रविवार को दून अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है। जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती कर दिया गया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देख रेख कर रही है। कोरोना के स्टेट को- ऑर्डिनेटर एवं अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की।

सिटी स्कैन में मुख्यमंत्री के फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन मिला है लेकिन चिंताजनक बात नहीं है। 
-डॉ आशुतोष सयाना, प्रिंसिपल, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल 

नैनीताल में कई दिग्गज निकले संक्रमित

नैनीताल जिले में रविवार को कई दिग्गज कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के कोविड-19 के नोडल अधिकारी और मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ परमजीत सिंह भी कोविड की चपेट में हैं। उन्हें भी एसटीएस में भर्ती कराया गया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोड़ा, उनकी पत्नी और उनकी सास भी संक्रमित हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आरसी पुरोहित की मां भी कोविड पॉजिटिव हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed