फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : on akshaya tritiya sarafa and automobile business facing loss

उत्तराखंड में कोरोना : अक्षय तृतीया पर सराफा और ऑटोमोबाइल्स कारोबार को करोड़ों का झटका

Fri, 14 May 2021 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 09:53 AM IST
सार

देहरादून सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन के अनुसार कोरोना संक्रमण से पिछले दो साल से अक्षय तृतीया पर होने वाला कारोबार पूरी तरह से चौपट हो चुका है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : on akshaya tritiya sarafa and automobile business facing loss
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण लागू कर्फ्यू की वजह से अक्षय तृतीया पर कारोबारियों को करारा झटका लगा है। सबसे अधिक झटका सराफा व ऑटोमोबाइल्स कारोबारियों को लगा है। कोरोना महामारी के चलते इस बार एक भी बुकिंग नहीं हुई है।

विज्ञापन


देहरादून सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन के अनुसार कोरोना संक्रमण से पिछले दो साल से अक्षय तृतीया पर होने वाला कारोबार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। अक्षय तृतीया से पहले तमाम लोग जेवरातों की बुकिंग कराते थे और अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते थे। बीते साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर कारोबार जीरो रहा।
विज्ञापन


राहत की बात है कि जिन लोगों ने शादी विवाह के लिए जेवरातों की बुकिंग रद्द नहीं की है। ऐसे में उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण से राहत मिलने पर कारोबार को कुछ राहत मिलेगी। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज के मुताबिक कोरोना संक्रमण से सर्राफा कारोबारियों को करारी चपत लगी है। अक्षय तृतीया पर पिछले दो साल से कुछ भी कारोबार नहीं हो रहा है। ऐसे में कारोबारियों को भी गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की बिक्री पर संकट 

कोरोना संक्रमण के चलते ऑटो मोबाइल्स डीलर्स को भी करारा झटका लगा है। ऑटोमोबाइल्स डीलर्स के अनुसार अक्षय तृतीया पर हर साल 500 कारें और औसतन 2000 दोपहिया वाहन बिकते थे, लेकिन दो साल से ऐसा नहीं हो रहा है। सांघवी ऑटो मोबाइल्स के निदेशक लक्षित बत्ता के अमुसार अक्षय तृतीया पर हर साल 100 दोपहिया वाहनों की बिक्री होती थी।


पिछले दो साल से अक्षय तृतीया पर कारोबार पूरी तरह ठप है। बकौल दून वैली मोटर्स के निदेशक अमित ओबेराय अक्षय तृतीया पर औसतन 50 से 80 वाहनों की बिक्री हर साल होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। डीडी मोटर्स के महाप्रबंधक पीके उपाध्याय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर 100 मारुति वाहनों की बिक्री होती थी, लेकिन कोरोना की वजह से  पिछले दो साल से वाहनों की बिक्री नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed