फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : market will open five days in a week

उत्तराखंड अनलॉक : कर्फ्यू में ढील, अब हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी दुकानें, इस दिन शुरू होगी चारधाम यात्रा

Tue, 22 Jun 2021 05:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Jun 2021 05:34 PM IST
सार

शनिवार को कोविड कर्फ्यू को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति ने कोरोना की संक्रमण दर, जिलाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : market will open five days in a week
हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी दुकानें - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ज्यादा ढील दे दी है। प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 220 नए संक्रमित मिले, 5 की मौत, 217 मरीज हुए ठीक 
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी दुकानें
बताया कि अब हफ्ते में पांच दिन दुकानें सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। केवल शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा था। वहीं नगरीय क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशर्त होटल रेस्तरां, भोजनालय व ढाबे खुलेंगे
होटल, रेस्तरां, भोजनालय व ढाबों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ डाइनिंग के संचालन की अनुमति दी गई है। नगरीय क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां व भोजनालय रात 10 बजे तक खुलेंगे और इसके बाद सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। होटलों में कांफ्रेंस हाल का उपयोग कोेविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगा। वहीं, अब बार भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। जबकि सरकार ने मदिरा की दुकानें खोलने का निर्णय पहले ही ले लिया है।

उत्तराखंड : टीका लगवाया कोविशील्ड का और प्रमाणपत्र में दर्ज किया कोवाक्सीन

11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए खोल दी जाएगी चारधाम यात्रा
वहीं तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा भी शुरू की जाएगी। एक जुलाई से केवल तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए चारधाम यात्रा शुरू की जाएगी। 11 जुलाई से प्रदेश भर के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी जाएगी।

चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों के लिए ये जरूरी

चारधाम यात्रा के तहत एक जुलाई से बदरीनाथ धाम की यात्रा जनपद चमोली, केदारनाथ की यात्रा जनपद रुद्रप्रयाग और गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा उत्तरकाशी जनपद के लोगों के खुलेगी। चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर, रेपिड टेस्ट और एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी
शनिवार को कोविड कर्फ्यू को लेकर गठित समिति की बैठक हुई थी। बैठक में समिति ने कोरोना की संक्रमण दर, जिलाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया था। रविवार को इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी।

दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति
अब होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। होटल और रेस्टोरेंट रात दस बजे तक खोले जाएंगे। अभी होटलों व रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी के लिए किचन संचालित करने की ही अनुमति थी। इनमें लोगों का आना-जाना नहीं हो रहा है।

इसी तरह सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति दी गई है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed