फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : in second wave one lakh twenty five thousand migrants back in state

उत्तराखंड में कोरोना: दूसरी लहर में गांव लौटे सवा लाख प्रवासी, गांवों में संक्रमण को लेकर गरमाई सियासत

Mon, 17 May 2021 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 May 2021 01:34 PM IST
सार

21 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट के जरिये ट्रेस करना शुरू किया था। पंचायत विभाग के मुताबिक अभी तक स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर ही करीब 70 हजार प्रवासियों का पंजीकरण हो गया है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : in second wave one lakh twenty five thousand migrants back in state
करीब सवा लाख प्रवासी अपने गांवों की ओर 21 अप्रैल के बाद से रुख कर चुके हैं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रवासियों को लेकर अब प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ने लगी है। करीब सवा लाख प्रवासी अपने गांवों की ओर 21 अप्रैल के बाद से रुख कर चुके हैं। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर भी सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


पंचायत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवासियों का गांवों की ओर रुख करने का सिलसिला अब और तेज हो गया है। 21 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट के जरिये ट्रेस करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में बनेगा बच्चों का कोविड अस्पताल, जल्द केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

पंचायत विभाग के मुताबिक अभी तक स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर ही करीब 70 हजार प्रवासियों का पंजीकरण हो गया है। इसके अलावा करीब 55 हजार ऐसे हैं जो बिना पंजीकरण आए हैं, ग्राम स्तर पर उनकी रिपोर्टिंग हुई है। कई लोग प्रदेश के अंदर ही जिलों से भी लौटे हैं। 

ग्राम प्रधानों को किया सजग, हो रही है रोज की रिपोर्टिंग

प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को सचेत किया है और उनसे रोज रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिला पंचायत अधिकारियों के स्तर से यह फीडबैक लिया जा रहा है। गांवों में क्वारंटीन सेंटर आदि की व्यवस्था का सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है। 

सियासत भी गरमाई, कांग्रेस मुखर

ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर भी प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इस मामले को लेकर खासी मुखर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सरकार को कुुंभ के आयोजन को लेकर कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। रावत का कहना है कि कुुुुंभ के अनियंत्रित आयोजन की वजह से गांवों में संक्रमण फैला है। इसके लिए प्रवासियों को दोष देना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed