फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Rural Development Department will provide free employment training to 23,000 youths.

Dehradun News: 23 हजार युवाओं को रोजगार की मुफ्त ट्रेनिंग देगा ग्राम्य विकास विभाग

Sat, 05 Sep 2026 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Rural Development Department will provide free employment training to 23,000 youths.
देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग राज्य के 23 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के योग्य बनाने के लिए आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी मिलने की गारंटी होगी।
विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत मिलने वाली इस ट्रेनिंग में राज्य के विभिन्न हिस्सों में काम कर रही निजी प्रशिक्षण संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने के लिए युवा योजना से जुड़े संस्थानों के पास अपने मूल दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


योजना का लाभ पूरे प्रदेश के युवाओं को देने के लिए इसे सभी जिलों में संचालित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में युवाओं को होटल, कुकिंग, पर्यटन, फिटिंग, मैकेनिकल, कारपेंटर, पेंटर जैसे अनेक रोजगारपरक क्षेत्रों में ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थायी रोजगार देने के लिए लगाई बाध्यता
इस योजना से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण संस्थाएं अपने यहां प्रशिक्षण प्राप्त सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। युवाओं को नौकरी मिलने के छह महीने के बाद ही संस्थाओं को इस योजना के अंतर्गत विभाग से भुगतान प्राप्त होगा। इस बाध्यता के पीछे युवाओं को जमीनी स्तर पर स्थायी नौकरी दिलाना है।


हर युवा को रोजगार दिलाना उद्देश्य
ग्राम्य विकास विभाग की यह योजना काफी सफल रही है। पूर्व में इस योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार करने या नौकरी करने के योग्य बनाया गया है। इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को आर्थिक ताकत मिली है। योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने में भी सफलता मिली है। सरकार इसे और प्रभावी बनाते हुए सभी युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करना चाहती है।


…………………………………………………...

इस योजना का लक्ष्य राज्य के हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराना है। इससे युवाओं को काम मिलेगा और परिवारों में आय की स्थायी शक्ति मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के रहने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का खर्च सरकार उठाएगी।
- भरत सिंह चौधरी, मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed