फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 16 may: 4496 Newly infected Found, 24 patients died in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत

Sun, 16 May 2021 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 May 2021 09:24 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में भले ही थोड़ी कमी आई हो, लेकिन मरीजों की मौत के मामले कम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 16 may: 4496 Newly infected Found, 24 patients died in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 4496 संक्रमित मरीज सामने आए और 188 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, 5034 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। कुल संक्रमितों की संख्या 287286 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले 78802 पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, लगातार बन रहे कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 29797 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में 1248 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 572 , ऊधमसिंह नगर 393, नैनीताल में 117, टिहरी में 498, पौड़ी में 391, रुदप्रयाग में 356, अल्मोड़ा में 65, उत्तरकाशी में 351, पिथौरागढ़ में 100, चमोली में 211, चंपावत में 41, बागेश्वर जिले में 153 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश: घाटों पर गंगा में गिर रहे कोरोना संक्रमित शवों के अवशेष, बहाई जा रही अधजली राख, तस्वीरें...

वहीं, अब तक प्रदेश में 4811 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 5034 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 198530 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 69.11 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.74 प्रतिशत दर्ज की गई है।

संक्रमण में मैदानों को पीछे छोड़ रहे पर्वतीय जिले

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पर्वतीय जिले संक्रमण के मामले में मैदानों को पीछे छोड़ रहे हैं। रविवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से ज्यादा संक्रमित टिहरी जिले में मिले हैं। वहीं, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में नैनीताल से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। 

प्रदेेश में भले ही कोरोना संक्रमित मामलों में थोड़ी कमी आई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां पर संक्रमण से चार मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले सबसे प्रभावित थे।

वहीं कोरोना की दूसरी लहर में गांवों में संक्रमण बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में हरिद्वार जिले में 117, ऊधमसिंह नगर जिले में 393 संक्रमित मिले हैं। जबकि टिहरी जिले में संक्रमितों की संख्या 498 रही। इसी तरह उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में नैनीताल से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए हैं।

स्लॉट बुक कराने के बाद भी नहीं पहुंचेे युवा

हरिद्वार में कोरोना संक्रमण काल से निपटने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में एक तरफ जहां स्लॉट बुक कराने को लेकर मारामारी है। वहीं दूसरी तरफ स्लॉट बुक कराने के बाद भी कुछ लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। 

जिले में 161 कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बने हैं। इनमें 143 सेंटर सामान्य लोगों के लिए हैं। 18 सेंटर 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए हैं। 143 सेंटरों में वैक्सीन खत्म हो गई है, लेकिन युवाओं के सेंटरों में टीकाकरण चल रहा है। टीकाकरण के लिए युवाओं को पहले स्वास्थ्य विभाग की साइट पर स्लॉट बुक कराना होता है। इसके बाद केंद्र पर टीकाकरण कराने जाने पड़ता है। टीकाकरण कराने के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। इससे स्लॉट खुलते ही बुक हो रहे हैं।

इससे स्लॉट बुक कराने के लिए मारामारी मची हुई है। काफी लोग स्लॉट बुक नहीं होने से निराश हैं। वहीं कई युवा लापरवाही भी बरत रहे हैं। स्लॉट बुक कराने के बाद भी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। लालढांग केंद्र में सौ लोगों ने स्लॉट बुक कराया था, लेकिन वहां 65 लोग ही टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed