फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Covid Hospital For Children Will Built in Four District soon

उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में बनेगा बच्चों का कोविड अस्पताल, जल्द केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

Mon, 17 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 02:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में कोविड की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Covid Hospital For Children Will Built in Four District soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बीच अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और चंपावत जिले में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। चारों जिलों के डीएम से प्रस्ताव मांगा गया है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


कुमाऊं के मरीजों का सर्वाधिक भार सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पर है। यहां बच्चों का 60 बेड का वार्ड है और 20 के करीब एसएनसीयू है। महिला अस्पताल हल्द्वानी में 12 बेड का पीआईसीयू है। डीआरडीओ की ओर से पांच सौ बेड का फैब्रिकेटेड अस्पताल बन रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 75 ऑक्सीजन और 50 आईसीयू बेड बच्चों के लिए होंगे। निजी अस्पतालों में केएचआरसी में आठ बेड का एनआईसीयू है, जबकि सेंट्रल हॉस्पिटल में पांच बेड का पीआईसीयू और पांच बेड का एनआईसीयू है। बच्चों के लिए दो वेंटीलेटर हैं। हालांकि, निजी अस्पताल के पीआईसीयू या एनआईसीयू अभी कोविड के लिए प्रयोग नहीं हो रहे हैं। 


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि सभी सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि बच्चे अगर कोविड की चपेट में आते हैं और उनको इलाज की जरूरत पड़ती है तो फैब्रिकेटेड अस्पताल के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजें। इस संबंध में सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि 50 से 100 बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। अस्पताल के लिए स्थान का चयन भी जल्द कर लिया जाएगा।

प्रदेश के चार जिलों में 112 बच्चे कोविड संक्रमित
प्रदेश के चार जिलों में 112 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें नवजात शिशु के साथ ही दो साल के बच्चे भी शामिल हैं। हाल ही में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed