{"_id":"6a9b2899a0c70f950d0fa3e7","slug":"kedarnath-helicopter-service-to-start-from-september-15-dehradun-news-c-5-drn1043-1058306-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी।
इस बार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए डीजीसीए ने निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट पर सात सितंबर को सुबह 11 बजे से हेली टिकट बुकिंग की जानकारी जारी कर दी है, जिसमें 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग हो सकेगी।
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।