{"_id":"6a9b2847359eec4dc401c06a","slug":"godiyal-demands-that-the-health-minister-send-doctors-to-bharsar-university-dehradun-news-c-5-drn1043-1058360-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोदियाल ने स्वास्थ्य मंत्री से की भरसार विवि में डॉक्टर भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोदियाल ने स्वास्थ्य मंत्री से की भरसार विवि में डॉक्टर भेजने की मांग
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी जिले के वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में छात्रा की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर शीघ्र ही चिकित्सक भेजने की मांग की।
शुक्रवार को गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरसार विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गोदियाल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तत्काल चिकित्सक भेजने की मांग की है। गोदियाल व स्वास्थ्य मंत्री के बीच फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री फोन पर गोदियाल से कहते हैं आपकी नॉलेज में कोई ऐसा डॉक्टर है जो वहां जाना चाहता है। इस पर गोदियाल भी तंज करते हुए कहते हैं छह माह बाद हमारी नॉलेज में आएगा। फिलहाल भरसार विवि में कम से कम एक डॉक्टर की व्यवस्था कर दो। गोदियाल ने कहा कि विवि में लंबे समय से डॉक्टरों के दो पद खाली हैं।