फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : from 18 to 44 age group vaccination you have to wait till nine june

उत्तराखंड : पैसे देकर समय पर नहीं मिल रही वैक्सीन, 18 से 44 आयु वर्ग को करना होगा नौ जून तक इंतजार

Mon, 31 May 2021 08:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 May 2021 08:55 AM IST
सार

प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए रविवार को एक लाख टीके रविवार को पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : from 18 to 44 age group vaccination you have to wait till nine june
वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वैक्सीन निर्माता कंपनियों को पैसे देकर भी सरकार को समय पर वैक्सीन नहीं मिल रही है। जिससे 18 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण बंद पड़ा है। बताया गया है कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके के लिए नौ जून तक का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड: 2500 रुपये में लगेंगे स्पूतनिक वी के दो टीके, उद्योगों को दिया कर्मचारियों को पैसे में वैक्सीन लगाने का विकल्प
विज्ञापन


फिलहाल, प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए रविवार को एक लाख टीके रविवार को पहुंच गए हैं। रविवार को करनाल स्टोर से प्रदेश को एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिली है। जो 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए है। प्रदेश के पास वर्तमान में 217400 वैक्सीन की डोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2021: एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बिना वैक्सीनेशन देंगे 12वीं की परीक्षा

45 के ऊपर के लोगों के लिए केंद्र की ओर से नियमित से वैक्सीन भेजी जा रही है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाने के लिए वैक्सीन नहीं है। रविवार को 364 केंद्रों पर मात्र 12364 लोगों को टीके लगाए गए। 

स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 1.41 लाख कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। निर्माता कंपनी को इसका भुगतान किया जा रहा है। इसके बावजूद भी वैक्सीन के लिए इंतजार हो रहा है। कंपनी की ओर से 9 से 12 जून तक वैक्सीन की डोज भेजने को कहा है।

इधर, स्वास्थ्य विभगा के पास 18  से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन नहीं है।  प्रदेश में अब तक 22.16 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लगी चुकी है। जबकि 6.83 लाख को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डा. सरोज नैथानी का कहना है कि रविवार को करनाल से एक लाख वैक्सीन देहरादून पहुंच गई है। जो 45 से अधिक आयु वर्ग को लगाई जाएगी। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अगले माह तक वैक्सीन मिलेगी।

कल से पुन: शुरू होगा युवाओं का टीकाकरण

रुद्रप्रयाग जिले में युवाओं का टीकाकरण मंगलवार से पुन: शुरू हो जाएगा। आज दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 6000 डोज मिल जाएगी। हालांकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लगभग सवा लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक सिर्फ 16 हजार को ही पहली डोज लग पाई है। सोमवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 6000 डोज प्राप्त हो जाएगी, जिसके बाद मंगलवार से जीआईसी रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि सहित दस केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते 27 मई को वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिससे युवाओं का टीकाकरण नहीं हो रहा था। बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 89 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 22 हजार को दूसरी डोज लगी है। 

टिहरी जिले में युवाओं का टीका हुआ कम 
टिहरी जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन का संकट बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास इस आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए सिर्फ 160 डोज ही उपलब्ध है। ऐसे में सोमवार (आज) से सिर्फ एक-दो केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन होगा।

सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सिर्फ 160 डोज ही उपलब्ध है। दो-तीन दिन के अंतर्गत वैक्सीन उपलब्ध होने पर फिर से सभी 11 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग में 15 हजार 133 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 45 से अधिक आयु वर्ग में एक लाख 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed