फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2021: One Lakh Students Will give Exam without Corona Vaccination

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2021: एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बिना वैक्सीनेशन देंगे 12वीं की परीक्षा 

Sun, 30 May 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 May 2021 10:35 PM IST
सार

उत्तराखंड में 10 वीं की परीक्षाएं तो रद्द कर दी हैं, लेकिन शिक्षा विभाग 12वीं की परीक्षा कराने की तैयारी मेें है। वहीं चिंता की बात ये है कि न तो शिक्षकों और न ही बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2021: One Lakh Students Will give Exam without Corona Vaccination
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोविड की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सबसे अधिक खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों की इस पर चेतावनी के बाद अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड और वार्ड तैयार किए जा रहे हैं, वहीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटे विभाग की ओर से एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए वैक्सीनेशन के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के लिए मानक तय, इस आधार पर मिलेंगे नंबर
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाईस्कूल की परीक्षा को जहां निरस्त किया जा चुका है। वहीं 12वीं की परीक्षा स्थगित है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक स्थगित परीक्षा को कराया जा सके इसके लिए जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) आधार के साथ ही परंपरागत तरीके से परीक्षा कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोविड गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा लेकिन परीक्षा से पहले परीक्षा में बैठने वाले एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीन लगाया जाना संभव नहीं है।

अभी शिक्षकों को भी वैक्सीन नहीं लगी

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी शिक्षकों को भी वैक्सीन नहीं लगी। ऐसे में छात्रों का नंबर कब आएगा कुछ कहा नहीं जा सकता। उधर अभिभावकों का कहना है कि बिना वैक्सीनेशन एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम के परीक्षा कराया जाना ठीक नहीं है। अधिकतर अभिभावक परीक्षा कराए जाने के पक्ष में नहीं हैं। 

प्रदेश में मात्र 30 हजार शिक्षकों को वैक्सीन लगी है। कोविड के खतरे को देखते हुए 12वीं के छात्रों को हाईस्कूल के छात्रों की तर्ज पर प्रमोट किया जाना चाहिए। अभिभावक परीक्षा के पक्ष में नहीं हैं। 
- आरिफ खान, अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट राइट्स 

परीक्षा से पहले शिक्षकों के वैक्सीनेशन का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी छात्रों को वैक्सीन लग पाना संभव नहीं है, परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। 
- अरविंद पांडे शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed