फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed in All over state From Today

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: इस हफ्ते दिखेगा सरकार की सख्ती का असर, आज से प्रदेशभर में लगी पाबंदी

Tue, 11 May 2021 02:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 02:40 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड कर्फ्यू मंगलवार की सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed in All over state From Today
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में यह सप्ताह काफी अहम माना जा रहा है। कर्फ्यू में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इस सप्ताह भी यदि केस कम नहीं होते हैं तो प्रदेश सरकार पर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दबाव बनेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड कर्फ्यू मंगलवार की सुबह छह बजे से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फेल, चार घंटे अटकी रहीं आठ मरीजों की सांसें 
विज्ञापन


तीन-तीन दिन के कर्फ्यू से फायदा नहीं हुआ
कोरोना संकट को कम करने के लिए राज्य सरकार ने 26 अप्रैल से तीन-तीन दिन के कोविड कर्फ्यू का प्रयोग किया। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हुए। कोविड कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हुई। कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाने पड़े सख्त कदम
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरका पर कोविड कर्फ्यू को और सख्त करने का दबाव पड़ा। सरकार के कई मंत्री व विधायक तो पूर्ण लॉकडाउन की पैरवी कर रहे थे। सरकार ने लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच का रास्ता अपनाया। बढ़ते मामलों और मंत्रियों व विधायकों के दबाव में उसे पूरे प्रदेश में सख्त कोविड कर्फ्यू लगाना पड़ा।

कोरोना काबू में नहीं आया तो पूर्ण लॉकडाउन का दबाव
प्रदेश सरकार को यकीन है कि पूरे प्रदेश में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगाने से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। लेकिन यदि कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हुए तो सरकार पर पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दबाव बनेगा। 

आज से ये हैं पाबंदियां

आज आवागमन पर सख्ती रहेगी। मैदान से पहाड़ जाने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी। बसों में 50 प्रतिशत सवारी रहेगी। शव यात्रा में 20 लोग ही शामिल होंगे। विवाह आदि समारोह में 20 से अधिक लोग नहीं। बाहरी राज्यों से आने वालों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।

प्रवासियों को गांव में बने क्वारंटीन सेंटरों में सात दिन रहना होगा। इस हफ्तेे बाजार एक दिन 14 मई को ही सुबह सात से 12 बजे तक खुलेगा। सचिवालय, विधानसभा, मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट कार्यालय व आवश्यक सेवाओं से जुड़े निदेशालयों को छोड़कर बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। 

प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू किया है। इसमें कई कड़े प्राविधान हैं। हम आशा कर रहे हैं कि ये प्राविधान कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मददगार साबित होंगे। सरकार उम्मीद करती है कि जनता कोविड कर्फ्यू में अपना पूरा सहयोग देगी और कोविड गाइडलान का पालन करेगी।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed