फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Oxygen plant fails in district hospital Haridwar Till Four Hours

हरिद्वार: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फेल, चार घंटे अटकी रहीं आठ मरीजों की सांसें 

Tue, 11 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 02:30 AM IST
सार

रुड़की के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पिछले दिनों पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हुई थी। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Oxygen plant fails in district hospital Haridwar Till Four Hours
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल होने से यहां भर्ती आठ संदिग्ध कोरोना मरीजों की सांसें चार घंटे तक अटकी रहीं। प्लांट फेल होने की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सात मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया जबकि एक मरीज ने बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। गनीमत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


रुड़की के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पिछले दिनों पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हुई थी। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू की गई है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार रात हरिद्वार के जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट अचानक फेल हो गया। ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से यहां भर्ती आठ संदिग्ध कोरोना मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। दम घुटने पर मरीजों ने फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. चंदन मिश्रा ने स्टाफ की मदद से आठ मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5541 नए संक्रमित मिले, 168 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सीएमओ डॉ. एसके झा को जानकारी दी गई। डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर मरीजों को बाबा बर्फानी कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई। ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के जरिये चार मरीजों को बाबा बर्फानी अस्पताल ले जाया गया। एक मरीज को परिजन भूमानंद हॉस्पिटल ले गए। दो अन्य मरीजों को भी परिजन अपनी सुविधा अनुसार अन्य अस्पताल लेकर गए। एक मरीज ने बाबा बर्फानी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। मरीज ने लिखकर दिया है कि भले ही प्राण चले जाएं, लेकिन वह बाबा बर्फानी नहीं जाएगा। मरीज जिला अस्पताल में ही रहा। सोमवार को अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फिर से सुचारु हो गया।

रविवार को अचानक से ऑक्सीजन प्लांट फेल हो गया। ऑक्सीजन बेड पर भर्ती आठ संदिग्ध कोरोना मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल सिलिंडर से बैकअप दिया गया। सभी मरीज सुरक्षित हैं और अन्य अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। अस्पताल में प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। 
-डा. चंदन मिश्रा, कार्यवाहक चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed