Coronavirus: उत्तराखंड में तीन दिन में सामने आए 204 संक्रमित, नैनीताल से आगे निकला टिहरी जिला
- प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2500 पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन दिन के अंदर प्रदेश में 204 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2500 पार हो गया है।
संक्रमण के मामले में टिहरी जिले ने नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को पीछे छोड़ दिया है। 20 जून को प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2301 थी। तीन दिनों में 204 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टिहरी जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को सामने आए 103 कोरोना संक्रमित, 2500 पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
हालांकि नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले की तुलना में टिहरी जिले में कोरोना संक्रमित मामला काफी समय बाद मिला है। बाहरी राज्यों से आए लोगों के कारण संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से टिहरी ने तीनों जिलों को पीछे छोड़ दिया है। टिहरी में अब तक कुल 389 संक्रमित मामले मिले हैं।
ये है मरीजों का आंकड़ा
जिला संक्रमित ठीक हुए
अल्मोड़ा 160 84
बागेश्वर 63 46
चमोली 63 42
चंपावत 49 44
देहरादून 622 390
हरिद्वार 297 166
नैनीताल 374 268
पौड़ी 129 50
पिथौरागढ़ 64 27
रुद्रप्रयाग 60 39
टिहरी 389 263
यूएस नगर 178 96
उत्तरकाशी 57 26
........................................................................
कुल- 2505 1541
नोट-आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की 23 जून को 2.00 बजे की रिपोर्ट के आधार पर हैं।