फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Girija Devi Temple will open for pilgrims from 18th september

Coronavirus: 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा गर्जिया मंदिर, एक बार में 20 श्रद्धालु ही करेंगे प्रवेश 

Sun, 30 Aug 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Girija Devi Temple will open for pilgrims from 18th september
गर्जिया मंदिर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते बंद हुआ गर्जिया मंदिर 18 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार को हुई मंदिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में प्रवेश से पहले परिसर स्थित समिति के दफ्तर में आधार कार्ड से पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन


मंदिर परिसर तक वही वाहन जाएंगे, जिनका पंजीकरण समिति की ओर से किया गया होगा। मुख्य मंदिर में एक बार में केवल 20 लोगों को ही दर्शन की अनुमति होगी। मंदिर के मुख्य मार्ग में ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्य मंदिर में पूजा एवं प्रसाद सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर के आसपास की प्रसाद एवं अन्य दुकानें सम-विषम के आधार पर खुलेंगी। मंदिर सुबह आठ से शाम चार बजे तक ही दर्शन के लिए खोला जाएगा। मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मुख्य मार्ग एवं मंदिर परिसर में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सचिव डॉ. डीडी दानी, कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै, मुकुल जोशी, एमएस नेगी, दिनेश पांडे, दया किशन सुयाल, नंदाबल्लभ सत्यवली, कैलाश नैनवाल, खीमराम, इंदरलाल, भैरव सत्यवली आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed