फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 14 October: 28 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 28 नए संक्रमित, बढ़कर 175 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 14 October:  28 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 175 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 153 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14709 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली व पौड़ी में एक-एक, चंपावत में चार, देहरादून में छह, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग में दो-दो, नैनीताल में नौ और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड से मौत होने पर परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343729 हो गई है। इनमें से 330036 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में चमोली दूसरे स्थान पर
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के मामले में चमोली जिला दूसरे स्थान पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अब जिले को पहले स्थान पर लाना है। चमोली जिले को 2,63, 349 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। जिले में सभी को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 1,69,108 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 64 प्रतिशत है। 

जिले में हर हफ्ते वैक्सीनेशन महाभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग जगह पर जाकर टीकाकरण कर रही हैं। डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। जिले में अभी तक 64 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। जल्द चमोली जिला पहले स्थान पर आ सकता है।

कोरोना टीका लगवाने वालों को मिलेंगे इनाम 

18 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वालों पर स्मार्ट सिटी इनामों की बरसात करेगी। इस दौरान टीकाकरण करने वालों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। विजेताओं के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी, एलईडी टीवी, डबल डोर रेफ्रिजरेटर, मोबाइल फोन, टैबलेट समेत कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका है। 

जिले में दूसरी डोज का टीकाकरण बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी की ओर से यह पहल की गई है। अभी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी डोज नहीं लगी है। कई लोगों ने दूसरी डोज का समय होने के बावजूद अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। ऐसे में दूसरी डोज का टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने जिला प्रशासन के सहयोग से आकर्षक पुरस्कार योजना की शुरुआत की है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है।

त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए दूसरे डोज की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे में टीकाकरण कराने वालों को साउंड सिस्टम, माइक्रोवेव, किचन एपलाइंसेस, फूड प्रोसेसर, ओवन, इंडेक्शन, ट्रैक सूट, सूज समेत कई अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। धनतेरस-दीपावली से पहले ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा।

18 अक्टूबर से दो नवंबर तक कोविड की दूसरी डोज लगवाने वालों को 23 व 30 अक्टूबर को लकी ड्रॉ और दो नवंबर को धनतेरस के मौके पर मेगा लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को अब तक दूसरी डोज नहीं लगी है, वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जंबो साइट पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए पलटन बाजार और पैसिफिक मॉल में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed